तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक ठेकेदार की 2.8 करोड़ रुपये की बकाया राशि को निपटाने की स्वीकृति दे दी है। ठेकेदार ने यहां नेय्यार बांध पर ‘राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज’ का निर्माण किया था।
ठेकेदार ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
‘हीदर कंस्ट्रक्शन्स’ के कई बार आग्रह करने के बाद भी कांग्रेस ने उसे भुगतान नहीं किया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथाला ने बुधवार को कहा, “हम जितनी जल्दी हो सकेगा बकाया राशि का भुगतान कर देंगे। मामले का निपटारा सौहार्दपूर्ण ढंग से कर दिया जाएगा।”
सोनिया गांधी ने 2013 में शोध संस्थान का उद्घाटन किया था।
dharmpath.com dharmpath