केरल की तटीय सुरक्षा के लिए केंद्र राशि उपलब्ध कराएगा : हंसराज

तिरुवनंतपुरम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल की तटीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए राशि उपलब्ध कराएगी।

तिरुवनंतपुरम में बुधवार को राज्य के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि तटीय सुरक्षा बढ़ाने के वास्ते और अधिक वाहनों और गश्ती नौकाओं की खरीद के लिए पुलिस आधुनिकीकरण निधि से राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

अहीर ने बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केरल सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक पुलिस व्यवस्था युवाओं में कट्टरवाद अभियान के खिलाफ काफी मददगार साबित हुई है। एक सवाल के जवाब में अहीर ने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और हत्या की घटनाओं पर राज्य सरकार से एक रिपोर्ट मंगाई गई है।

हंसराज अहीर ने कहा कि तीन दक्षिणी राज्यों- केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में नक्सलियों का असर है। युवाओं के इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की बात पर अहीर ने कहा कि 22 लोगों के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आई थी लेकिन इसके बाद अब तक कोई और मामला सामने नहीं आया है।

समीक्षा बैठक में अन्य अधिकारियों के अलावा गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव पॉल एंटनी, राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा भी शामिल हुए।

बाद में अहीर, केरल के राज्यपाल न्यायधीश (सेवानिवृत्त) पी. सदाशिवम से राजभवन में मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493