केरल के ‘छोटे मेसी’ की फ्री किक का वीडियो वायरल

तिरुवनंतपुरम, 6 मई – केरल के मलप्पुरम के 12 साल के एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गोलपोस्ट के दाहिने कोने के ऊपरी हिस्से में टंगी एक रिग में से गेंद को मार गोलपोस्ट में डाल देता है। यह वीडियो ऑल केरला सेवेंस फुटबाल संघ के फेसबुक पेज पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में यह लड़का गेंद पर खड़ा होकर अपना निशाना देखता है। इसके बाद यह बच्चा गेंद को किक मारता है जो गोलपोस्ट के दाहिने कोने के ऊपरी हिस्से पर टंगी रिंग के अंदर से होती हुई गोलपोस्ट में चली जाती है।

वीडियो में यह लड़का अर्जेटीना के स्टार लियोनेल मेसी के नाम की जर्सी पहने है।

मेसी को उनकी फ्री किक के लिए जाना जाता है जो अपनी इस बेहतरीन कला से गोलकीपर को हैरान कर गेंद को नेट में डाल देते हैं।

केरल के मशहूर अखबार मनोरम की वेबसाइट के मुताबिक, इस बच्चे का नाम मिशाल अबूलैस है। यह बच्चा काटुमुंडा गर्वमेंट यूपी स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता है। मिशाल को उसके भाई वाजिद ने खेलने के लिए प्रेरित किया और वह चार साल की उम्र से कोचिंग कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक मिशाल के पसंदीदा खिलाड़ी मेसी ही हैं और उनके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493