केरल के डीजीपी ने फोन टैपिंग, ई-मेल में सेंध की शिकायत की

तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के सतर्कता व भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) के प्रमुख जैकब थॉमस ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके आधिकारिक टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं और ई-मेल में सेंध लगाई जा रही है।

राज्य में पुलिस महानिदेशक का रैंक रखनेवाले थॉमस ने शुक्रवार को केरल पुलिस प्रमुख (कानून-व्यवस्था) लोकनाथ बेहरा के पास एक शिकायत दर्ज कराई और इस मामले की जांच शुरू करने की मांग की।

बेहरा ने आईएएनएस से कहा कि वह राज्य की राजधानी से बाहर हैं और सोमवार को लौटने पर मामले को देखेंगे।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, इस मामले में कुछ भी कहने में असमर्थ हूं।”

आईएएनएस ने जब थॉमस से संपर्क करने का प्रयास किया, तो वह उपलब्ध नहीं हो पाए।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने 25 मई को थॉमस को वीएसीबी का प्रमुख नियुक्त किया था, जिसके बाद से ही इस अधिकारी पर सबकी नजर है।

थॉमस ने घोषणा की है कि राज्य से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

वर्तमान में थॉमस कई मामलों की जांच कर रहे हैं, जिनमें पिछली ओमन चांडी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ मामले भी हैं।

राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वी.एम.सुधीरन ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि लगता है कि थॉमस प्रचार के भूखे हैं।

सुधीरन ने कहा, “हम उन मामलों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी जांच थॉमस कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493