केरल के मंत्री ने नौकरशाह पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल के कृषि मंत्री वी.एस. सुनील कुमार ने अलप्पुझा जिले में धान की खेती पर एक शीर्ष नौकरशाह के बयान को लेकर शनिवार को निशाना साधा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता कुमार ने मीडिया को बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.एच. कुरियन को राज्य सरकार के खर्चे पर नहीं बोलना चाहिए।

मंत्री ने कहा, “इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार के एक अधिकारी को सरकार की नीतियों को लागू करना है। किसी अधिकारी को सरकार के खर्चे पर नहीं बोलना चाहिए।”

हाल ही में एक बैठक में कुरियन ने कहा था कि कुट्टानाडु इलाके में धान की खेती पर पैसा बर्बाद करना मूर्खता है।

कुरियन ने कहा था, “कृषि मंत्री के लिए धान की खेती बढ़ाना एक संकल्प है। कुट्टानाडु में धान की खेती से लाभ के बदले नुकसान हो रहा है। सरकार की तरफ से उर्वरक और पंपिंग संचालन पर सब्सिडी दिए जाने के बाद भी यह स्थिति है। कुट्टानाडु में पर्यटन, मछली पकड़ने या पीने के पानी की परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493