तिरुवनंतपुरम, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिना लाइसेंस वाली एक खदान में एक वजनी मशीन पर एक चट्टान के गिरने से यहां शुक्रवार को दो श्रमिकों की मौत हो गई व सात अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना केरल की राजधानी से 25 किमी दूर नेय्याटिंकारा के निकट हुई। दुर्घटना के समय खदान में कुल 20 लोग काम कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath