तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की सबसे प्रसिद्ध धावक अंजू बॉबी जॉर्ज को शुक्रवार को केरल राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया।
राज्य के खेल मंत्री तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा कि अंजू का चयन योग्यता के आधार पर हुआ है।
राधाकृष्णन ने कहा, “वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जाना-मानी एथलीट हैं और हमें लगा कि हमारी खेल निकाय की प्रमुख के तौर पर सबसे सही चयन रहेंगी।”
सीमा शुल्क विभाग के साथ कार्यरत अंजू एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 2003 में पेरिस में हुई विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीता।
भारत की 38 वर्षीया एथलीट ने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
केरल राज्य खेल परिषद का निर्माण 1954 में हुआ था और खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1974 में इसका पुनर्गठन किया गया।
dharmpath.com dharmpath