राष्ट्रपति ने मॉरीतानिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मॉरीतानिया के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों को शुक्रवार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि मॉरीतानिया के साथ भारत के संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति ने मॉरीतानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ओउल्द अब्देल अजीज को भेजे एक संदेश में कहा, “मॉरीतानिया के राष्ट्रीय दिवस पर मैं वहां के लोगों और सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “भारत व मॉरीतानिया के द्विपक्षीय संबंध सौहार्द व सद्भावना के प्रतीक हैं।”

उन्होंने कहा, “अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए हम क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचों के विकास तथा कौशल विकास के क्षेत्र में आपकी सरकार के साथ काम करने को प्रतीक्षारत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493