केरल : चर्च के 4 पादरियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मलंकारा आर्थोडाक्स चर्च के कुछ पादरियों के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही केरल पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर चार पादरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। चर्च का मुख्यालय कोट्टायम में है।

जांच दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस महानिरीक्षक एस.श्रीजेश ने कहा कि प्राथमिकी में चार पादरियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “यह सही है कि शुरुआती समाचारों में पांच पादरियों की बात है, लेकिन पीड़िता की शिकायत में सिर्फ चार का नाम लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि महिला से अब दंडाधिकारी के सामने बयान देने को कहा जाएगा और इसके बाद जांच दल अगली कार्रवाई के बारे में निर्णय करेगा।

श्रीजेश ने कहा, “फिलहाल चारों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है, क्योंकि औपचारिकताएं और प्रक्रियाएं पूरी की जानी बाकी हैं।”

केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने बीते शुक्रवार को पीड़िता के पति के लगाए गए आरोपों पर मामले में अपराध शाखा की जांच का आदेश दिया था। पीड़ित का पति भी इसी चर्च से जुड़ा हुआ है।

बीते सप्ताह एक ऑनलाइन पोर्टल ने सबसे पहले यह खबर दी थी, जिसके बाद चारों तरफ से खास तौर से सोशल मीडिया उपयोकर्ताओं का भारी दबाव चर्च पर बना। इसके बाद चर्च ने एक आंतरिक जांच की घोषणा की।

पीड़ित के पति ने कहा है कि उसकी पत्नी का यौन शोषण करने वालों में से एक पादरी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इस पादरी ने उसकी पत्नी का सबसे पहले उत्पीड़न किया था।

जब उसकी पत्नी ने दूसरे पादरी से मदद मांगने की बात कही तो उसने भी उसे धमकी दी और अन्य साथी पादरियों से इस बात को साझा करने की बात कही। वह इस तरह से पांच पादरियों के दबाव में आ गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493