केरल : चांडी के कार्यकाल में कम हुई बेरोजगारी

तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में केरल की संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार के कार्यकाल में राज्य में नौकरी मांगने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।

विधानसभा में गुरुवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई।

बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले पेश की गई आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2011 में जब चांडी ने सरकार संभाला तो राज्य में बेरोजगारों की संख्या 43.62 लाख थी, जो 2015 में घटकर 36.57 लाख हो गई।

राज्य में नौकरी की तलाश करने वालों में 20.35 लाख महिलाएं और 16.04 लाख पुरुष शामिल हैं। इन में 2.28 लाख के करीब स्नातक और परास्नातक शिक्षित युवा भी शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार के कार्यकाल के दौरान नौकरी मांगने वाले लोगों की संख्या 2006 में 39.57 लाख से बढ़कर 2011 में 43.62 लाख तक पहुंच गई थी।

राजधानी में बेरोजगारों की संख्या सर्वाधिक है। तिरुवनंतपुरम में 5.92 लाख लोग बेरोजगार हैं, जबकि पर्वतीय जिले वायनाड में सबसे कम 92,038 लोग बेरोजगार पाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493