केरल चुनाव : एआईएडीएमके ने 7 उम्मीदवार उतारे

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में पिछले साल हुए निकाय चुनावों में छह वार्डो में मिली सफलता से उत्साहित एआईएडीएमके ने इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने सात प्रत्याशी खड़े किए हैं।

एआईएडीएमके के महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने सोमवार को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

विदित हो कि इस बार एआईएडीएमके ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि की है। पिछली बार इसके छह उम्मीदवार मैदान में थे।

2016 विधानसभा चुनाव के लिए जे.जयललिता ने केरल के पालक्कड़ और इडुक्की जिलों में तीन-तीन और तिरुवनंतपुरम में एक उम्मीदवार खड़े किए हैं। इन तीनों जिलों में तमिल भाषी लोगों की संख्या काफी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493