केरल : जहाज की भारतीय नाव से टक्कर, 3 की मौत

कोच्चि, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में तट से दूर एक जहाज ने मंगलवार सुबह मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई। जहाज की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

कोच्चि, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में तट से दूर एक जहाज ने मंगलवार सुबह मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई। जहाज की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

केरल के मत्स्य पालन मंत्री जे.मर्सीकुट्टी ने कहा कि यह घटना तट से करीब 28 मील (नॉटिकल माइल) की दूरी पर तड़के करीब चार बजे हुई।

उन्होंने कहा कि जहाज की पहचान व अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास सिर्फ प्रारंभिक जानकारी है कि तीन मछुआरों की मौत हो गई है, जबकि नाव में सवार आठ अन्य मछुआरों को बचाया गया है, उन्हें तट पर लाया जा रहा है।”

मर्सीकुट्टी ने मीडिया से कहा, “हमें बताया गया है कि यह दुर्घटना तट से करीब 28 मील की दूरी पर हुई। हमने मुंबई स्थित मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को जानकारी भेज दी है जो जहाज का पता लगाने में सक्षम होंगे।”

भारतीय नौका ओसियनस ने मुनाम्बम बंदरगाह से सोमवार देर मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई थी।

नाव के मालिक पी.वी.सिवन ने मीडिया से कहा कि विवरण की प्रतीक्षा है। बचाए गए दो मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493