केरल : दुष्कर्म व लूट के आरोपी पादरी ने किया आत्मसमर्पण

वायकोम, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में दुष्कर्म व लूट के आरोपी एक कैथलिक चर्च के पादरी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पादरी पर आरोप लगाने वाली 42 वर्षीय महिला बांग्लादेश में जन्मी है और उसके पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है।

टी. थॉमस (35) कोट्टयम जिले में स्थित सेंट मैथ्यूज चर्च का पादरी है और महिला द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद से फरार था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले महीने कुमारकोम में एक रिसॉर्ट में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला का सारा सामान गायब कर दिया।

कदुथुरुती पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बतााया कि थॉमस न्यायिक हिरासत में है।

पीड़िता पहली बार केरल आई थी और कुछ दिनों से थॉमस के साथ थी।

चर्च प्रशासन ने थॉमस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और पुलिस से कहा है कि वह मामले की जांच में सहयोग करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493