केरल : धमकी के बाद मंदिर में सुरक्षा कड़ी

गुरुवयूर (केरल), 21 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के लोकप्रिय श्रीकृष्ण मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है।

गुरुवयूर के एसीपी जयचंद्रन ने आईएएनएस को बताया कि यह फोन मंगलवार तड़के आया।

जयचंद्रन ने कहा, “यह धमकी भरा फोन मध्य पूर्व के किसी देश से किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम और श्वान दस्ते को मुस्तैद कर दिया गया है।”

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने त्रिशूर के आसपास अधिकारियों को हर पल चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493