केरल पर्यटन ने शुरू की तस्वीर प्रतियोगिता, मिलेगा इनाम

तिरूवनंतपुरम, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल सरकार ने राज्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रदेश की सबसे सुंदर तस्वीर भेजने वाले को इनाम दिया जाएगा।

केरल के पर्यटन मंत्री ए.पी.अनिल कुमार ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि हम एक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें इनाम के तौर पर भारी-भरकम रकम दी जाएगी।”

कोई भी व्यक्ति अधिकतम तीन प्रविष्टियां भेज सकता है। प्रथम पुरस्कार पांच लाख, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख व तृतीय पुरस्कार दो लाख रुपये की होगी। इसके अलावा, पांच लोगों को एक-एक लाख रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।

आवेदक इस बारे में वेबसाइट केरलटूरिज्म डॉट ओआरजी से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

तस्वीर असली होनी चाहिए और वह एक जनवरी, 2014 से 31 दिसंबर, 2015 के बीच ली गई हो और आवेदक के पास उसका कॉपीराइट होना चाहिए।

केरल पर्यटन के सचिव जी.कमला वर्धन राव ने कहा, “प्रतियोगिता में दुनिया भर के लोग शामिल होंगे, जिससे राज्य के पर्यटन बाजार में विस्तार होगा और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक केरल आने को उत्साहित करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493