हैदराबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा विसर्जन

हैदराबाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में धार्मिक श्रद्धा और परंपरागत हर्षोल्लास के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। इस मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

हैदराबाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में धार्मिक श्रद्धा और परंपरागत हर्षोल्लास के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। इस मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

गणेशोत्सव के आखिरी दिन आज (रविवार को) हजारों की संख्या में वाहन गणेश प्रतिमाओं के साथ हुसैन सागर झील पहुंच रहे हैं।

बालापुर से विशाल जुलूस निकाला गया है। जुलूस पुराने शहर के सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों से भी गुजरा। जुलूस की शुरुआत से पहले परंपरागत ‘लड्डू’ की नीलामी हुई जिसे मदन मोहन रेड्डी नाम के भक्त ने 10.32 लाख में खरीदा।

खैरताबाद की सबसे ऊंची प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 59 फीट ऊंची इस गणेश प्रतिमा के हाथ में 6000 किलो का ‘लड्डू’ है।

पुलिस ने बताया कि शहर में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। चारमीनार के पास स्थित मक्का मस्जिद में दोपहर की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस कमिश्नरियों में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों समेत करीब 30000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पड़ोसी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है। 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

विसर्जन और ईद-उल-अजहा का तीसरा और अंतिम दिन एक साथ पड़ने की वजह से प्रशासन खास एहतियात बरत रहा है।

लाखों लोग प्रतिमा विसर्जन में हिस्सा ले रहे हैं। इस वजह से शहर में ट्रैफिक ठहर गया है।

मुख्य जुलूस 25 किलोमीटर लंबा इलाका तय कर हुसैन सागर झील पहुंचेगा। इस जुलूस में शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 21 और जुलूस जुड़ेंगे। झील में 50 क्रेन की मदद से प्रतिमा विसर्जन होगा।

शहर की 20 और झीलों में भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का इंतजाम किया गया है। प्रतिमाओं का विसर्जन सूरज डूबने के बाद तक जारी रहने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493