केरल : पादरी का हत्यारा चर्च का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 2 मार्च (आईएएनएस)। केरल के एर्नाकुलम जिले के एक गिरजाघर के 52 वर्षीय पादरी की चाकू से हत्या करने वाले यहां के पूर्व अधिकारी को पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया।

कोच्चि का रहने वाला पादरी जैवियर थेलेक्कट सायरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के अधिकार क्षेत्र अंगामली से संबद्ध थे और कुरुइशमला चर्च के मुख्य अधिष्ठाता (रेक्टर) थे। उन पर उनके ही पूर्व सेक्सटोन (प्रबंधन अधिकारी) जॉमी ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।

पादरी गुरुवार को जब कुरुइशमला तीर्थस्थल का हिस्सा माने जाने वाली पहाड़ी से उतर रहे थे, उसी समय जॉमी ने उन पर चाकू से कई वार कर भाग गया और पास के जंगल में जाकर छिप गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उस जंगल में तलाशी अभियान चलाया और शुक्रवार को दोपहर बाद थका-हारा जॉमी वहीं पड़ा पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पादरी थेलेक्कट ने तीन महीने पहले जॉमी को किसी बुरी कारस्तानी के कारण नौकरी से हटा दिया था। जॉमी ने उनसे गलती माफ कर बहाल करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने दया नहीं दिखाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493