केरल : पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर

वायनाड (केरल), 7 मार्च (आईएएनएस)। केरल पुलिस की थंडरबोल्ट इकाई ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

माना जा रहा है कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली सी.पी. पटेल है जिसकी कानूनी जांच चल रही है।

वरिष्ठ अधिकारी बलराम कुमार उपाध्याय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मृतक चार सदस्यीय प्रतिबंधित संगठन का सदस्य था जो बुधवार रात यहां एक रिसोर्ट में आए थे और खाना और रुपये की मांग की थी।

रिसोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। नक्सलियों से निपटने के लिए बनाई गई थंडरबोल्ट टीम तुरंत रिसोर्ट के लिए रवाना हो गई।

उपाध्याय ने कहा कि नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बुधवार रात आठ बजे शुरू हुई गोलीबारी गुरुवार तड़के तक चली।

तीन नक्सली रिसोर्ट के पीछे जंगलों में भागने में सफल रहे, वहीं एक नक्सली की गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि मुठभेड़ में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है।

रिसोर्ट को घेर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493