कोच्चि, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केरल पुलिस शुक्रवार को एक नन के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी कैथोलिक बिशप से पूछताछ करने के लिए जालंधर रवाना हो गई।
पुष्ट सूत्रों के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक ए.टी. सुभाष की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम पहले दिल्ली में शहर के एक दंपति से पूछताछ करेगी, जिन्होंने नन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
टीम इसके बाद पंजाब के जालंधर शहर जाएगी, जहां टीम जालंधर के रोमन कैथोलिक डिओसिस के आरोपी बिशप से मुलाकात करेगी।
नन ने जून में आरोप लगाया था कि मुलाक्कल ने वर्ष 2014 से 2016 के बीच कोट्टायम के पास एक कॉन्वेंट में उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया।
मुलाक्कल ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया।
उन्होंने पिछले माह केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा द्वारा मामले की समीक्षा के बाद मीडिया से कहा था कि वह जांच टीम से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath