तिरुवनन्तपुरम, 28 नवंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात फिल्म निर्देशक एस.एस. राजमौली ने केरल को फिल्म निर्देशकों का स्वर्ग करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस राज्य की सबसे खास बात यह है कि निर्देशकों को अन्य किसी जगह जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
राज्य में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केरल पर्यटन द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राजमौली ने कहा कि यह फिल्म निर्देशकों का स्वर्ग है।
एस.एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी फिल्म है।
राजमौली ने कहा, “जब ‘बाहुबली’ की कहानी मेरे दिमाग में आई तो मैं अथिरापल्ली की सौम्यता और शांति के बदले वहां की भयानकता और व्यापकता को कैमरे में कैद करना चाहा, क्योंकि इस गांव की सौम्यता और शांति तमाम फिल्मों में उतारी जा चुकी है।”
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों के लिए ‘बाहुबली’ के तेलुगू संस्करण के नामांकन पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पुरस्कारों में दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा, “मैं किसी भी पुरस्कार समारोह में भाग नहीं लेता। हालांकि, यदि मेरी फिल्म से जुड़े तकनीशियनों या किसी व्यक्ति को कोई पुरस्कार मिलता है, तो मुझे खुशी होगी। यह उन्हें प्रेरणा देगा।”
राजामौली केरल में अपने दोस्त की बेटी की शादी में मौजूद थे। उनके दोस्त हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए केरल और राजस्थान को चुना था।
dharmpath.com dharmpath