तिरुवनंतपुरम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार ने शुक्रवार को अपना बजट पेश किया और उसमें 400 रुपये से ऊपर के मूल्य की शराब पर 210 फीसदी, 400 रुपये से कम की शराब पर 200 फीसदी और बीयर पर 100 फीसदी कर लगाने का फैसला किया गया।
राज्य के वित्तमंत्री थॉमस इसाक ने अपना तीसरा बजट पेश करते हुए नए वित्त वर्ष में राज्य में विदेश निर्मित विदेशी शराब की बिक्री को मंजूरी देने की बात कही।
इसाक ने कहा कि शराब और बीयर पर कर ढांचे में बदलाव से वाम सरकार को अगले वित्त वर्ष में करीब 60 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
इसाक ने कहा, “विभिन्न चीजों पर से कर वापस ले लिया गया है, और शराब पर कर का जो नया ढांचा है, 400 रुपये से ऊपर के मूल्य की शराब पर 210 फीसदी, 400 रुपये से कम की शराब पर 200 फीसदी, बीयर पर 100 फीसदी कर लगाया गया है। इसी तरह एफएमएफएल के लिए टैक्स की दर 78 फीसदी और आयातित शराब के लिए 28 फीसदी होगी।”
केरल राज्य पेय पदार्थ निगम के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शराब के दाम बढ़ेंगे यह एक गलतफहमी है और ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा।
इसाक ने यह भी कहा कि जैसे सरकारी केरल राज्य पेय पदार्थ निगम (केएसबीसी) राज्य में अकेला भारतीय द्वारा बनाई गई विदेशी शराब और बीयर का थोक विक्रेता है वैसे ही एफएमएफएल और आयतित शराब का थोक विक्रेता रहेगा।
dharmpath.com dharmpath