Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » केरल बाढ़ : हेलीकाप्टर से बचाई गई महिला ने बच्चे को जन्म दिया

केरल बाढ़ : हेलीकाप्टर से बचाई गई महिला ने बच्चे को जन्म दिया

कोच्चि, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के अलुवा के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से नौसेना द्वारा शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए बचाई गई एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित तरीके से एक बच्चे को जन्म दिया।

टीवी चैनलों पर सजिथा जबील नामक महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम बचाए जाने का वीडियो दिखाया गया। महिला को हेलीकॉप्टर में बैठाने के बाद तुरंत कोच्चि नौसेना अड्डे के अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

केरल में बाढ़ के कारण कम से कम 164 लोग मारे जा चुके हैं और अलुवा बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में से एक है।

केरल बाढ़ : हेलीकाप्टर से बचाई गई महिला ने बच्चे को जन्म दिया Reviewed by on . कोच्चि, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के अलुवा के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से नौसेना द्वारा शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए बचाई गई एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित तर कोच्चि, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के अलुवा के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से नौसेना द्वारा शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए बचाई गई एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित तर Rating:
scroll to top