ब्रसेल्स, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने केरल के एक मंदिर में आग लगने की घटना में 110 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ईयू की विदेश नीति प्रमुख के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि रविवार को हुई दुर्घटना एक मानवीय त्रासदी है।
बयान में कहा गया है, “हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी आत्मा प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”
केरल के कोल्लम जिले के पेरावुर कस्बे में स्थित मंदिर परिसर के भवन में बड़ी मात्रा में रखे गए पटाखों के फटने से 110 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath