केरल : महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी माकपा

तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता मंगलवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर महंगाई एवं राज्य और केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

माकपा विधायक राजू अब्राहम ने आईएएनएस को बताया, “मंगलवार शाम चार बजे प्रदर्शन शुरू होगा और एक घंटे तक चलेगा। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक तिरुवनंतपुरम में केरल के राज्यपाल के आधिकारिक आवास पर जमा होंगे और वहां से कर्नाटक की सीमा से लगे मंजेस्वरम तक मार्च करेंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रदर्शन में पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी और अन्य शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।”

राज्य में अक्टूबर महीने में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों और अगले साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए माकपा पार्टी को मजबूत करने की योजना बना रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493