केरल : महिला मंत्री ने बचपन के साथी से की शादी

मनाथावडे (केरल), 10 मई (आईएएनएस)। केरल के युवा मामलों की मंत्री पी.के.जयलक्ष्मी रविवार को अपने बचपन के साथी अनिल कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं।

शादी समारोह का आयोजन वायनाड जिले के मनाथावाडे गांव स्थित उनके आवास पर हुआ।

जयलक्ष्मी और कुमार कुरिचिया जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

दोनों का राजनीतिक रुझान अलग-अलग है। कुमार और उनका परिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थक माने जाते हैं, जबकि जयलक्ष्मी कांग्रेस नेता हैं।

जयलक्ष्मी (33) ओमन चांडी नीत केरल सरकार में अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।

मुख्यमंत्री चांडी, विपक्ष के नेता वी.एस.अच्युतानंदन और कई वरिष्ठ राजनेता शादी के समारोह में शामिल हुए।

जयलक्ष्मी ने 2011 में विधानसभा चुनाव जीता था, वह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

उनकी शादी में 6,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493