केरल में कुल 77.35 फीसदी मतदान

तिरुवनंतपुरम, 17 मई (आईएएनएस)। केरल में विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव के 75.12 फीसदी की तुलना में इस साल 77.35 फीसदी मतदान हुआ।

यहां मंगलवार को निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कोझिकोड़ जिले में मतदाताओं की भागीदारी सर्वाधिक 81.89 फीसदी रही, जबकि 80.63 फीसदी मतदाता भागीदारी के साथ कन्नूर दूसरे स्थान पर रहा।

पथानामथिट्टा जिले में मतदान प्रतिशत सबसे कम 71.66 फीसदी रहा।

उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि राज्य में सोमवार शाम छह बजे तक 71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन उस वक्त कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें थीं।

सिन्हा ने कहा था, “कतार में लगे उन सभी लोगों को मतदान करने दिया जाएगा।”

अधिकारी ने यहां मंगलवार को कहा कि 2011 के विधानसभा चुनाव के 75.12 फीसदी मतदान की तुलना में 77.35 फीसदी मतदान हुआ।

मतगणना गुरुवार को होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493