केरल में ज्यादातर आत्महत्याओं की वजह पारिवारिक मुद्दे : मुख्यमंत्री

तिरुवनंतपुरम, 5 मार्च (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछले करीब दो साल में आत्महत्याओं का सबसे बड़ा कारण पारिवारिक मुद्दे रहे हैं।

राज्य विधानसभा में एक सवाल के जवाब में विजयन ने कहा कि मई 2016 में उनकी सरकार द्वारा कार्यालय संभालने के बाद 12,988 आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। इनमें से कुल 4,172 लोगों ने अपनी जिंदगी पारिवारिक मुद्दों के कारण समाप्त कर ली।

उन्होंने बताया कि 2,325 लोगों ने स्वास्थ्य कारणों से आत्महत्याएं की जबकि 822 लोगों ने पैसों की कमी के कारण खुदकुशी की। 28 लोगों ने बढ़ते कर्ज के कारण खुदकुशी कर ली।

कुल आत्यहत्या करने वालों में 2,946 महिलाएं थीं। राज्य में 410 बच्चों ने भी खुदकुशी की। बाकी वयस्क पुरुष थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493