तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में भारी बारिश के कारण इससे संबंधित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई।
इडुक्की जिले में बारिश से सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे।
अन्य पांच पीड़ित मलप्पुरम जिले से थे, जो चलियार नदी में बह गए।
इडुक्की के विद्युत मंत्री एम.एम मणि ने कहा, “बहुत बुरा हुआ। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और गुरुवार सुबह इदामालय बांध के द्वार खोल दिए गए। हम इडुक्की बांध का भी एक द्वार खोलेंगे।”
इससे पहले इडुक्की बांध के द्वारा 1992 में खोले गए थे।
मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।
dharmpath.com dharmpath