तिरुवनंतपुरम, 3 जून (आईएएनएस)। मानसून अगले 48 घंटे में केरल में दस्तक दे सकता है। यह बात बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही।
बुधवार को राज्य में कई स्थानों पर गहरे काले बादल देखे गए, जिससे बारिश की संभावना पैदा हुई है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि समुद्र तटों पर हवा का वेग 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा।
पहले मानसून के 30 मई को आने की बात कही गई थी, जिसके साथ तीन दिन आगे या पीछे की मॉडल त्रुटि जुड़ी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath