केरल में 90 साल की विधवा से दुष्कर्म

कोल्लम, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में 90 वर्षीय साल की एक विधवा के साथ चाकू की नोक पर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला कैंसर रोग से ग्रस्त है।

पीड़िता ने संवाददाताओं से कहा कि इस घटना को किसी ऐसे शख्स ने अंजाम दिया है, जो उनके घर से अच्छी तरह परिचित था।

पीड़िता ने बताया, “आरोपी ने पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश किया। ऐसा केवल वही कर सकता है जो घर को अच्छी तरह से जानता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने उससे कहा कि मुझे नुकसान न पहुंचाए.. लेकिन उसने नहीं सुनी। मैं चाहती हूं कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे।”

यह अपराध पांच दिन पहले हुआ है, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी बुधवार को हुई।

कोल्लम ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक अजीता बेगम ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा, “एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हम पीड़िता के रिश्तेदारों और घटना के बाद उनसे मिलने वालों से बातचीत कर मामले की जांच करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493