केरल राकांपा अध्यक्ष उझावूर विजयन का निधन

कोच्चि, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष उझावूर विजयन का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष उझावूर विजयन का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

विजयन (60) को हृदय और जठारांत्र संबंधी तकलीफों के कारण इस महीने अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उन्होंने सुबह 6.45 बजे अंतिम सांस ली।

विजयन ने कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के जरिए अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

विजयन ने आपातकाल के दिनों में कांग्रेस से किनारा कर लिया था, जिसके बाद वह पार्टी में वापस नहीं लौटे।

तभी से वह कांग्रेस (एस) के शीर्ष नेता रहे। उसके बाद जब राकांपा की केरल इकाई का गठन हुआ, तो वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को सबसे पहले समर्थन देने वाले नेताओं में शामिल थे।

विजयन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव उझावूर में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493