केरल : राजग सहयोगी का भाजपा से असहयोग जारी रखेगा

चेंगन्नूर (केरल), 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के चेंगन्नूर में महत्वपूर्ण उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के यहां के दूसरे सबसे बड़े घटक भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) ने रविवार को फैसला किया कि वह भाजपा के साथ अपना ‘असहयोग’ जारी रखेगी, क्योंकि उसकी मांगे पूरी होनी अभी भी बाकी हैं।

एसएनडीपी की बीडीजेएस राजनीतिक शाखा है। एसएनडीपी पिछड़े एझावा समुदाय के लिए काम करने वाला प्रमुख संगठन है।

बीडीजेएस के नेता तुषार वेल्लापल्ली ने पार्टी नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि बीडीजेएस अभी भी राजग का हिस्सा है, लेकिन ‘हमारी मांगों को अभी भी पूरा नहीं किया गया है तो हमने भाजपा का सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।’

एसएनडीपी के सर्वोच्च नेता वेल्लापल्ली नटेसन के बेटे तुषार ने कहा, “चुनाव में हमारा रुख एक हफ्ते के भीतर तय हो जाएगा और तब तक हम भाजपा के चल रहे चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे।”

बीडीजेएस को भाजपा से नाखुश बताया जा रहा है, क्योंकि इसने जब 2015 में राजग में शामिल होने का फैसला किया था तो इसे पद दिए जाने का वादा किया गया था, जो पूरा नहीं किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493