केरल : राष्ट्रपति ने टेक्नोसिटी परियोजना लांच की

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में टेक्नोसिटी परियोजना लांच की और टेक्नोसिटी में पहले सरकारी भवन के लिए आधारशिला रखी।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी न केवल स्वयं में महत्वपूर्ण है बल्कि पूरी सेवा अर्थव्यवस्था के लिए कार्य में गति लाने वाला है। सूचना प्रौद्योगिकी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन क्षेत्र में गेम चेंजर की भूमिका अदा की है। यह क्षेत्र केरल की शक्ति हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टेक्नोसिटी के विकास से केरल के लोगों को नए क्षेत्र मिलेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के अनेक भागों में केरल के लोग आर्थिक गतिविधि का आवश्यक हिस्सा बने हुए हैं। यह उपलब्धि केवल भारत तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा, “केरल के हमारे भाइयों और बहनों की कड़ी मेहनत के बिना संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी के अन्य देशों की आर्थिक हालत वर्तमान स्थिति जैसी नहीं होती। इन देशों में काम कर रहे केरल के प्रवासी श्रमिक विदेशी मुद्रा भेज कर भारत के विकास में योगदान कर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में हम उन्हें और उनकी भूमिका को भुला नहीं सकते।”

राष्ट्रपति ने कहा कि केरल को तीन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त है। ये क्षेत्र हैं- सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और स्वास्थ्य। इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हैं विशेष कर केरल के प्रतिभावान युवक और युवतियों के लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493