केरल : राहुल कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

तिरुवनंतपुरम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को केरल पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वह राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के चुनाव अभियान की एक तरह से शुरुआत करेंगे।

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने यहां कहा, “वह (राहुल) कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।”

राहुल यहां कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष वी.एम. सुधीरन की राज्यव्यापी यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष बुधवार को पार्टी इकाई की कार्यकारी बैठक में हिस्सा लेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

140 सदस्यीय केरल विधानसभा का चुनाव इसी साल अप्रैल-मई में हो सकता है।

यूडीएफ का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने 2011 में 82 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 38 पर जीत हासिल की थी।

कम्युनिस्ट मार्क्‍सवादी पार्टी (सीपीएम) और जनाधिपत्य संरक्षणा समिति (जेएसएस) अब यूडीएफ में शामिल नहीं हैं। केरल कांग्रेस (पिल्लई) के एकमात्र विधायक वाम मोर्चा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस इस बार नौ अतिरिक्त सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

यूडीएफ में शामिल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 24 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

पिछली बार 15 सीटों पर चुनाव लड़कर नौ सीटें जीतने वाली केरल कांग्रेस (मणि) इस बार अधिक सीटें मांग सकती है। ऐसा ही जनता दल (युनाइटेड) और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी भी कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493