तिरुवनंतपुरम, 24 मई (आईएएनएस)। केरल की कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सरकारी सीमेंट कंपनी ‘मालाबार सीमेंट्स’ के एक पूर्व अधिकारी का बयान लीक होने के बाद सामने आए रिश्वतखोरी के एक मामले पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
सरकार द्वारा संचालित मालाबार सीमेंट्स के एक पूर्व अधिकारी ने बयान में आरोप लगाया है कि पूर्व उद्योग मंत्री इलामारम करीम ने मालाबार सीमेंट्स के एक ठेकेदार वी. एम. राधाकृष्णन से रिश्वत ली थी।
पूर्व अधिकारी का बयान दो वर्ष पहले का है और मीडिया में अब जाकर लीक हुआ है।
वक्तव्य में कहा गया है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य करीम ने राज्य में वाम मोर्चा की पिछली सरकार में मंत्री रहने के दौरान रिश्वत ली थी।
हालांकि रिश्वत लेने की मंशा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वी. एम. सुधीरन ने मुख्यमंत्री ओमन चांडी को चिट्ठी लिखकर मालाबार सीमेंट्स में भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने हालांकि सतर्कता बरतते हुए कहा, “सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।”
इस बीच नेता प्रतिपक्ष वी. एस. अच्युतानंदन ने भी इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath