केरल : सीबीआई ने की माकपा नेता से पूछताछ

तिरुवनंतपुरम, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की पिछले साल हुई हत्या के मामले में मंगलवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पी. जयराजन से पूछताछ की।

सीबीआई कार्यालय से पूछताछ पूरी होने के बाद निकलकर जयराजन ने कहा कि उनसे इस मामले में कुछ तथ्यपरक चीजों के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था।

कन्नूर जिले के माकपा के सचिव जयराजन ने कहा, “सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने मुझसे विस्तार से पूछताछ की। मुझसे जो भी सवाल पूछे गए मैंने उनका जवाब दिया। मुझे अभी कुछ नहीं बताया गया है कि मुझे फिर से आना है या नहीं।”

उल्लेखनीय है कि 1999 में जयराजन की हत्या की असफल कोशिश में शामिल लोगों में से एक आरएसएस के कार्यकर्ता के. टी. मनोज की पिछले वर्ष एक सितंबर को कन्नूर के निकट कथिरुर में सात लोगों के गिरोह द्वारा हत्या कर दी गई थी।

हमलावरों ने पहले मनोज के वाहन पर बम से हमला किया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

केरल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन घटना के पीछे साजिश को देखते हुए बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामलें में अब तक 19 लोगों को अदालत के सामने आरोपी के रूप में पेश किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493