कन्नूर (केरल), 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के एक दल ने आरएसएस कार्यकर्ता कथीरुर मनोज की हत्या की जांच के संबंध में माकपा नेता पी. जयराजन को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है।
पी. जयराजन को मंगलवार को नोटिस तामील कराई गई कि वह बुधवार को पेश हों। लेकिन, जयराजन ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
वर्तमान में जयराजन माकपा के कन्नूर जिला सचिव हैं। उनसे पिछले साल जून में सीबीआई ने चार घंटे पूछताछ की थी और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
सीबीआई ने 2014 में हुई हत्या के मामले में अबतक 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जयराजन (63) वर्तमान में पार्टी के एक पूर्व विधायक की हत्या के एक मामले में जमानत पर हैं।
उल्लेखनीय है कि 1999 में जयराजन पर हुए कातिलाना हमला करने वाले आरोपियों में मनोज भी शामिल था।
मनोज के हमलावरों ने पहले उसके वाहन पर बम फेंका और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
अदालत ने जयराजन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह इस दौरान अग्रिम जमानत के लिए एक नई याचिका दाखिल कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath