तिरुवनंतपुरम, 16 मई (आईएएनएस)। केरल में शनिवार को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 2,121 केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में 5,17,633 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
राज्य सचिवालय में ‘सचिवालय सहायक’ पद के बाद युवाओं के बीच सबसे ज्यादा मांग वाली नौकरी केरल लोक सेवा आयोग में कुल 1,500 रिक्तियां हैं। केरल के शिक्षित युवाओं के बीच यह महत्वाकांक्षी रोजगार माना जाता है।
राज्य के 2,121 केंद्रों पर शनिवार अपराह्न् दो बजे से परीक्षा शुरू हुई और अपराह्न् 3.15 बजे खत्म हुई। ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट पर कुल 100 प्रश्न थे जिनके जवाब के कई विकल्प प्रश्न के साथ ही उल्लिखित थे। परीक्षार्थियों को सही जवाब पर निशान लगाकर प्रश्न का उत्तर देना था।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित आयुसीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष है और न्यूनतम योग्यता स्नातक है। परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
एक परीक्षार्थी एन्न जॉन ने कहा, “दो साल पहले भी मैंने परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हुई। आशा है इस बार मैं उत्तीर्ण हो जाऊंगी।”
dharmpath.com dharmpath