तिरुवनन्तपुरम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केरल का एक 82 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण भारत में सर्वाधिक बुजुर्ग यकृत दाता बन गया है।
यकृत दान करने वाले शख्स का नाम विक्रमन है। वह पिछले महीने एक दुर्घटना के बाद, दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। इस शव का यकृत प्रत्यारोपण केरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुआ।
केआईएमएस के सीएमडी, एम.आई. सहदुल्ला ने कहा, “विक्रमन स्वस्थ्य थे, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।”
सहदुल्ला ने कहा, “उनके परिवार के इस उल्लेखनीय पहल से यकृत प्राप्तकर्ता को नव जीवन मिला है, जो पिछले कई वर्षो से यकृत की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।”
उन्होंने कहा कि विक्रमन के परिवार द्वारा यकृत दान की इच्छा व्यक्त किए जाने के बाद, जल्द ही राज्य सरकार की नोडल एजेंसी ने प्रत्यारोपण की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली और उसके बाद शल्य चिकित्सा हुई, जो 12 घंटे तक चली।
dharmpath.com dharmpath