लास एंजिलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने हॉलीवुड के स्टुडियो के प्रमुखों से मुलाकात की और आईएसआईएस आतंकवादी समूह के चित्रण को लेकर बैठक की, ताकि अमेरिका की देश और विदेश में छवि प्रभावित न हो।
हॉलीवुडर्पिोटरडॉटकॉम की खबर के मुताबिक यूनिवर्सल फिल्म एंटरटेनमेंट समूह के चेयरमैन चेफ शेल केरी के परिचित हैं। उन्होंने ही यूनिवर्सल स्टूडियो में इस सम्मेलन का मंगलवार को आयोजन किया था।
केरी ने मंगलवार को डेईश (आईएसआईएस का दूसरा नाम) के बारे में ट्वीट किया, “एलए में स्टूडियो प्रमुखों के साथ बेहद अच्छी वार्तालाप। इसमें डेईश के साथ मुकाबले के लिए उनके दृष्टिकोण और विचारों को जानने का मौका मिला।”
इस ट्वीट में केरी ने इस बैठक के दौरान शेल समेत अन्य स्टूडियो प्रमुखों के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।
dharmpath.com dharmpath