केरी फुकुंगा करेंगे नई जेम्स बांड फिल्म का निर्देशन

लॉस एंजेलिस, 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकी फिल्मकार केरी जोजी फुकुंगा जेम्स बांड की नई फिल्म का निर्देशन करेंगे।

वे सीरीज ‘ट्र डिटेक्टिव’ के पहले सीजन के निर्देशन और कार्यकारी निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।

यह घोषणा ट्विटर पर गुरुवार को की गई।

जेम्स बांड के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट में कहा गया, “माइकल जी. विल्सन, बारबरा ब्रोक्रोली और डेनियल क्रेग ने आज बांड25 की घोषणा की है, जिसका फिल्मांकन पाइनवुड स्टूडियो 4 मार्च 2019 से शुरू करेगी, जिसका निर्देशन केरी जोजी फुकुंगा करेंगा और इसे फिल्म को 14 फरवरी 2020 को दुनिया भर में रीलिज किया जाएगा।”

माइकल जी. विल्सन और बारबरा ब्रोक्रोली ने कहा, “हम केरी के साथ काम करके प्रसन्न हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए वे हमारे अगले जेम्स बांड अभियान के लिए उत्तम चयन हैं।”

इससे पहले निर्देशक डैनी बॉयल जेम्स बांड फ्रेंचाइजी से निकल गए थे। उनके जाने की घोषणा अगस्त में की गई थी

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493