नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन हल्की बारिश की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर तक हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।”
उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath