लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री केली ओसबॉर्न ने चित्रों में रंग भरने के फायदे खोजे हैं। उनका कहना है कि उन्हें रंग भरने की प्रक्रिया दिमाग को शांति पहुंचाने वाली लगती है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, केली (31) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें एक ऐसी चीज मिली है, जिससे उन्हें अपने दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद मिल रही है।
केली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे अब समझ आया कि मेरे डैड पेंटिंग बनाने में इतना समय को देते हैं। यह एक किताब में रंग भरना ही तो है, लेकिन यह ध्यान लगाने जैसा है..मैं बहुत ज्यादा सब्र वाली तो नहीं हूं, लेकिन मेरे ख्याल से मुझे मेरा इलाज मिल गया है।”
उन्होंने बाद में एक किताब में रंग भरते समय की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने उनसे पूछा कि वह किसकी किताब इस्तेमाल कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath