बर्लिन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब मेंज ने डेनमार्क की अंडर-19 टीम के सदस्य एमिर बेरग्रीन के साथ करार किया है।
क्लब ने कहा है कि बेरग्रीन के साथ उसका करार तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
22 साल के बेरग्रीन ने सेकेंड डिवीजन क्लब इंट्राच से मेंज का रुख किया है। क्लब ने उनके साथ साढ़े तीन साल का करार किया है।
दोनों क्लबों ने हालांकि करार की अन्य शतों का खुलासा नहीं किया है।
इंट्राच के लिए खेलते हुए बेरग्रीन ने गुल 26 मैचों में 10 गोल किए।
21 साल के बेरग्रीन ने कहा है कि वह बुंदेसलीगा क्लब के साथ जुड़कर खुश हैं क्योंकि अब उन्हें सीनियर लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath