म्यांमार में नवनिर्वाचित संसद का प्रथम सत्र शुरू

देश में आठ नवंबर 2015 को समाप्त हुए आम चुनाव के लगभग तीन महीने बाद नई संसद का नया सत्र शुरू हुआ है। इन चुनाव में आंग सान सू की के नेतृत्व में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।

एनएलडी के डॉ खीन हते क्वे की अध्यक्षता में संसद का प्रथम सत्र शुरू हुआ। हाउस ऑफ रिप्रेजेनटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में 430 संसदीय सीटें हैं।

एजेंडे के मुताबिक, संसद प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493