लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल केली ब्रूक का कहना है कि साइमन कॉवेल द्वारा उन्हें ‘ब्रिटेंस गॉट टैलेंट’ से हटाए जाने का दुख नहीं हुआ था, बल्कि इससे उन्हें राहत मिली थी।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीया केली ने बताया कि 2009 में शो की शूटिग पर कॉवेल चार-चार घंटे की देरी से आते, तो शो की जज बनने के तीन दिन बाद ही काम से इससे हटाए जाने का उन्हें अफसोस नहीं हुआ था। केली के साथ अमांडा होल्डेन और पियर्स मोरगन भी शो के जज थे।
केली ने बताया, “हमें सुबह नौ बजे काम पर आना होता था, जबकि कॉवेल के लिए ऐसा नहीं था। वह दिन के एक बजे शूटिंग पर आते थे। यह मेरे, अमांडा और पियर्स के लिए अपमानजनक था।”
इस समय ‘वन बिग हैप्पी’ में की शूटिंग में व्यस्त ब्रूक ने बताया कि दरअसल उन्हें अभिनय में ज्यादा दिलचस्पी है, इसलिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से हटाए जाने का उन्हें अफसोस नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath