केली प्रेमी टीगा की जासूसी कराने को राजी

लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती केली जेनर ने अपनी मां क्रिस जेनर को अपने रैपर प्रेमी टीगा की जासूसी कराने की इजाजत दे दी है।

केली के परिवार को टीगा (25) की वफादरी को लेकर संदेह है। उन्होंने केली को टीगा की जासूसी कराने के लिए मना लिया है।

टीगा पिछले सप्ताह एक अज्ञात लड़की के साथ कार में करते देखे गए थे। केली जानना चाहती हैं कि वह उनकी गैरमौजूदगी में क्या गुल खिला रहे हैं।

केली के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “सभी परिजनों को केली को टीगा की जासूसी के लिए मनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उन्हें लगता है कि टीगा उनके लिए बेहतर हैं। लेकिन उनके परिजनों को ऐसा नहीं लगता।”

सूत्र ने कहा, “वह अब अपनी खातिर सच जानना चाहती हैं और टीगा की जासूसी कराने पर राजी हो गई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493