केविन डे ब्रूने तीन महीने के लिए मैदान से बाहर

मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 17 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्टार मिडफील्डर केविन डे ब्रूने चोट के कारण करीब तीन महीनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अुनसार, केविन को प्रशिक्षण सत्र के दौरान घुटने में चोट लगी थी। हालांकि, उन्हें कसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं है।

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर काइल वॉकर ने कहा, “केविन एक महान खिलाड़ी हैं और ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ दिक्कत हुई। लेकिन, हमारी टीम में बहुत गहराई है। हम केवल एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहते, यह एक टीम गेम है और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा उसे मौका दिया जाएगा। जाहिर है कि यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है लेकिन हमारे पास अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।”

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के अपने अगले मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी की टीम रविवार को हडर्सफील्ड का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493