लॉस एंजेलिस , 6 जून (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता केविन हार्ट का कहना है कि उन्हें अपने नए संस्मरण ‘आई कान्ट मेक दिस अप : लाइफ लेसन’ में ईमानदार बनने से भयभीत नहीं हैं।
37 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि किताब में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे प्रशंसकों को बताने से उन्हें डर लगे।
हार्ट ने ‘यूएसएटूडे डॉट कॉम’ से कहा, “मुझे ईमानदार होने से डर नहीं है। मैं एक खुली किताब हूं। मैं एक इंसान हूं। मेरी जिंदगी वास्तवित है, यह नकली नहीं है। मुझे यह कहने में डर नहीं है कि आई एम ह्यूमन।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी टोरी हार्ट के लिए कुछ गलत नहीं कहा है। वर्ष 2011 में उनका अलगाव हो गया था।
dharmpath.com dharmpath