जयपुर में कार पर गिरा तेज रफ्तार ट्रक, 5 मरे

जयपुर, 6 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक पलटकर कार पर गिर गया। इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं।

पुलिस का कहना है कि ट्रक में 40 टन नमक था।

पुलिस ने आईएएनएस को बताया, “यह घटना जयपुर के चोमू हाउस सर्किल में मंगलवार सुबह हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक, कार के ऊपर गिर गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।”

अधिकारी ने बताया, “प्रथमदृष्टया यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला लगता है।”

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493